आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया

5 अगस्त को खुल सकते है ताजमहल सहित आगरा के अन्य पुरातत्व स्मारक

आगरा: ताजमहल के दीदार का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आगरा में पांच अगस्त से ताजमहल सहित सभी स्मारक खुल सकते हैं। चार अगस्त को अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन जिला प्रशासन द्वारा जारी की जायेगी। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन इस पर विचार कर सकता है। अनलॉक-3 में जिम, योगाभ्यास केंद्र, स्टेडियम को भी खोला जा सकता है। हालांकि धार्मिक स्थलों में कोई राहत नहीं मिलेगी।

इस संबंध में जिलाधिकारी आगरा प्रभु एन सिंह ने चर्चा के लिए चार अगस्त को बैठक बुलाई है। नई गाइडलाइन में कई प्रकार की ढील दी जा सकती है। रात 10 बजे के बाद लोग घर से बाहर आ-जा सकेंगे। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के बाद स्थानीय स्तर पर चार अगस्त को बैठक कर निर्णय के लिए लिए जायेंगे और इसके बाद नए दिशा-निर्देश जारी होंगे।

बता दें कि संस्कृति मंत्रालय ने कोरोना महामारी को देखते हुए 17 मार्च से ताजमहल सहित देश के सभी एतिहासिक स्मारकों को बंद कर दिया था। जून की शुरुआत में धार्मिक आयोजनों से जुड़े 820 स्मारकों को खोला गया था। इसके बाद दो जुलाई को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि छह जुलाई से सभी स्मारक खोले जाएंगे। लेकिन बफर जोन के कारण ताजमहल सहित आगरा के स्मारक नहीं खुले। जबकि दिल्ली में पुरातत्व स्मारक खुल रहे हैं।

372 साल में पहली बार इतने लंबे समय तक लगातार ताजमहल बंद रहा है। इससे पहले 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान दिसंबर में 15 दिनों के लिए ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था। 1978 में आगरा में बाढ़ के दौरान भी एक हफ्ते के लिए ताजमहल बंद रहा था और अब कोरोना के कारण ताजमहल को बंद हुए लगभग पांच महीने हो गए हैं, जो एक अनचाहा रिकॉर्ड है।

About The Author

Share the story