आगरा

ब्रांडेड गारमेंट्स के शोरूम ‘दीपशिखा क्रिएशन’ का हुआ शुभारंभ

आगरा (रोमा): शहर के पॉश इलाके चर्च रोड पर ब्रांडेड गारमेंट्स के शोरूम दीपशिखा क्रिएशन का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।प्रतिष्ठान के चेयरमैन सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि शोरूम में दूल्हे के लिए खास शेरवानी, कुर्ता- पायजामा, इंडो- वेस्टर्न ड्रेस, रेडीमेड सूट, शर्ट- पेंट, ब्लेजर, टाई आदि उपलब्ध है। वहीं लेडीज के लिए जींस, टॉप और पर्सेस।

बच्चों के लिए ब्रांडेड परिधानों की रेंज उपलब्ध है। यहां से कपड़े खरीदने वालों के लिए सिलाई की भी व्यवस्था है। इस अवसर पर विजय भार्गव, अजय गर्ग (अवागढ़), हेमंत अग्रवाल, सुनील बंसल, सीए मनीष गोयल, डॉ. मयंक जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल, गौरव बंसल, आदि मौजूद रहे।

About The Author

Share the story