आगरा

आगरा में बीकानेर एक्सप्रेस रेस्त्रां की हुई शुरुआत, मेयर नवीन जैन ने फीता काटकर किया उद्घाटन

आगरा: यूपी में पहला बीकानेर एक्सप्रेस रेस्त्रां का शुक्रवार को दशहरा पर्व पर सेंट्रल बैंक रोड कमला नगर में शुभारंभ किया गया। मेयर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर रेस्त्रां का उद्घाटन किया।

बीकानेर एक्सप्रेस के निदेशक लविश और उनके पुत्र सिद्धार्थ ने रेस्त्रां में उपलब्ध आइटम और व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साउथ इंडियन फूड हो या फिर नॉर्थ इंडिया फूड, चाइनीज हो या फिर फास्ट फूड्स हर तरह का स्वाद आपको यहां मिलेगा। रेस्त्रां के ऊपरी तल पर बैंक्वेट हॉल है।

इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यवसायी मनीष अग्रवाल (एमएम फोम ग्रुप) और रेस्त्रां के मालिक शिवम और सत्यम अग्रवाल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share the story