आगरा देश दुनिया

पर्यटक कर सकेंगेे फतेहपुर सीकरी का दीदार, एक सितंबर से खुल रहे आगरा के ये स्मारक

आगरा (बृज भूषण): ताजनगरी में लॉकडाउन से पहले बंद हुए स्मारकों पर लगा ताला मंगलवार यानि एक सितंबर को खुल जाएगा। ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर अन्य समस्त स्मारक खुल जाएंगे। स्मारकों में कोविड-19 की गाइडलाइन व स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के पालन को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सभी तैयारी पूरी कर ली […]

आगरा क्राइम

आगरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में जले मिले दंपती और जवान बेटे के शव

आगरा (बृज भूषण): ताजनगरी में आज सुबह ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई। थाना एत्मादउद्दौला के नगला किशनलाल में घर में सो रहे दंपती और उनके 23 वर्षीय बेटे की देररात हत्या कर उनके शव जलाने की कोशिश की गई। उनके हाथ पैर बंधे और मुंह पर टेप और पॉलीथिन लगी मिली। सोमवार […]

आगरा

ताजनगरी में लगातार बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 65 नए मामले आए सामने

आगरा: ताजनगरी में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को कोरोना के 65 नए मरीज सामने आए। बीते दो दिनों में कोरोना के आंकड़ा में खासा उछाल आया है। शनिवार काेे 56 केस और शुक्रवार को 43 नए केस रिपोर्ट हुए थे। आगरा में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या […]

आगरा

मेयर नवीन जैन ने प्रकृति वंदन कर लिया पौधों व वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प

आगरा (रोमा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि एवं हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रकृति वंदन’ कार्यक्रम में महापौर नवीन जैन भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। महापौर नवीन जैन ने अपनी धर्म पत्नी रेनू जैन और सुपुत्र वैभव जैन के साथ एक गमले में पौधा रोपण किया […]

आगरा क्राइम

एथलीट प्रमोद कटारा पर एक युवक ने धारदार हथियार से किया हमला, आरोपी की कहानी सुन पुलिस का पिघला दिल

आगरा (रोमा): अर्जुन नगर निवासी एथलीट प्रमोद कटारा पर एक युवक ने बांक से हमला कर दिया। अपने साहस और फुर्ती से प्रमोद कटारा बच गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने आरोपित को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।  एथलीट प्रमोद कटारा इंटरनेशनल मैक्सिको सिटी रन की 21 किमी हाफ मैराथन में ऑनलाइन जुड़कर हिस्सा […]

देश दुनिया

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 24,713 करोड़ रुपये में खरीदे फ्यूचर ग्रुप के प्रमुख कारोबार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने शनिवार को घोषणा की है कि वह फ्यूचर ग्रुप के खुदरा व थोक कारोबारों तथा रसद और भण्डारण कारोबारों का अधिग्रहण कर रही है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड यह अधिग्रहण 24,713 करोड़ रुपये में कर रही है। रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने […]

आगरा धर्म

इस बार नही होगी रामबारात और जनकपुरी का आयोजन

आगरा: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन नही होगा। अब ना ही श्रीराम की बरात नहीं निकलेगी और ना ही जनकपुरी सजेगी। कोविड-19 के चलते रामलीला कमेटी ने इस वर्ष रामलीला का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। करीब 135 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार […]

आगरा खेल

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हुई क्रिकेटर दीप्ति शर्मा

आगरा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज आगरा की रहने वाली भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्चुअल माध्यम से हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में दीप्ति को यह सम्मान मिला। देश का दूसरा सर्वोच्च खेल सम्मान हासिल करने वाली दीप्ति आगरा की […]

आगरा खेल देश दुनिया

खेल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, आगरा की दीप्ति शर्मा को मिला अर्जुन अवॉर्ड

29 अगस्त को खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद का जन्म हुआ था। खेल दिवस के मौके पर आज 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के इतिहास में यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति रामनाथ […]

आगरा क्राइम

चोरी के शक में पंचायत ने किशोर का कराया मुंडन, वीडियो वायरल

आगरा: थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बरारा में चोरी के शक में एक किशोर को अमानवीय सजा दी गई। चोरी के शक में पहले किशोर को दो बार पीटा गया और फिर पंचों के फरमान पर उसका सिर पर मुंडवा दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। […]