आगरा उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अंशिका बघेल ने किया आगरा टॉप, प्रदेश में पाया पांचवां स्थान

आगरा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP BOARD) की 10वीं एवं 12वीं का रिजल्‍ट आज घोषित हो गया। इसके साथ ही आगरा मंडल के करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों के भविष्‍य का फैसला भी हो गया। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में आगरा का परिणाम 88.31 फीसद रहा और प्रदेश में आगरा का स्‍थान 12 वां रहा। जबकि इंटरमीडिएट में 72.84 फीसद परिणाम देकर आगरा 57वें स्‍थान पर रहा। 

हाईस्‍कूल में एसडीएलबीएमवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा अंशिका बघेल प्रदेश की टॉप 10 सूची में शामिल होने में कामयाब रहीं। अंशिका बघेल ने जिले में टॉप और प्रदेश में पांचवे स्‍थान प्राप्त किया हैं। वहीं भगवान दास उम्‍मेद सिंह इंटर कॉलेज, नगला बेल के आकाश कुशवाह प्रदेश की टाप 10 सूची में नौंवे स्‍थान पर रहे। आकाश जिले में दूसरे स्‍थान पर हैं। 

आपको बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में आगरा जिले के 62865 परीक्षार्थी ने हाईस्कूल और इंटर में 56949 परीक्षार्थी ने प्रतिभाग किया। कुछ 119814 परीक्षार्थी ने इस बार परीक्षा में प्रतिभाग किया। वहीं 12 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे।

About The Author

Share the story