आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया

आगरा रेडीमेड गारमेंट्स फेयर 2021: ताजनगरी में जुटेंगे देशभर के सौ से अधिक मैन्युफैक्चरर्स

आगरा (बृज भूषण): ताजनगरी में एक बार फिर कपड़ों का मेला यानि गारमेंट फेयर लगने जा रहा है। आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन द्वारा गारमेंट फेयर का आयोजन 9 अगस्त से होने जा रहा है। बुधवार को होटल होली डे इन में इस चार दिवसीय आगरा रेडीमेड गारमेंट फेयर के निमंत्रण पत्र व स्मारिका का विमोचन किया गया।

होटल होली डे इन में 9 से 12 अगस्त तक लगने वाले मेले की उद्घोषणा संगठन के पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन ने किया। मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन ने कहा कि गैर प्रदुषणकारी उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वस्त्र उद्योग आगरा में लगातार बढ़ रहा है। सौ से अधिक छोटी- बड़ी इकाइयां महानगर में स्थापित हो रही है। अब एक ही स्थान पर आगरा में रेडीमेड गारमेंट की इतनी बड़ी प्रदर्शनी आगरा के वस्त्र उद्योग को नयी दिशा प्रदान करेगी। जिसमे देशभर के व्यापारी व मैन्युफैक्चरस सीधे संवाद कर सकेंगे।

अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल के विषम समय मे जनवरी 2021 मे आगरा शहर मे फ़ेयर का आयोजन कर भारत वर्ष मे इतिहास बनाया था। इसी कड़ी में चार दिवसीय रेडीमेड गारमेंट फेयर में दीपावली, वेडिंग एवं विंटर कलैक्शन के फ़ेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देशभर के नामचीन ब्रांड भी अपनी सहभागिता कर रहे है।

सचिव अशोक कुमार माहेश्वरी ने बताया कि फेयर में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर, कानपुर आदि की 80 कंपनियों के साथ सौ से अधिक व्यापारियों व मैन्युफैक्चरर्स अपनी स्टॉल लगाएंगे। फेयर में आने वाले सहालग एवं सर्दियों के हिसाब से ड्रेस का प्रदर्शन किया जायेगा।

फेयर के उद्धघाटन सत्र में कपड़ा उद्योग के व्यापारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। जिसमे कपड़ा उद्योग की नई तकनीकी पर भी परिचर्चा की जाएगी। मेले में आगरा के मैन्युफैक्चरस भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सैयद असफाक अली, सन्तोष मखिजा, मनीष गुप्ता, दीपक पोपतानी, मनीष अग्रवाल, सन्तोष कुमार, निखिल गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सोनू मखिजा, ललित कुकरेजा, प्रदीप माहेश्वरी, अमित अरोरा, फुरकान अली, दीपक कपूर, सचिन जैन, मनीष मित्तल, योगेश अग्रवाल, अनुराग, ललित, राजेश, मयंक, सोनल आदि उपस्थित रहे ।

About The Author

Share the story