आगरा क्राइम

हुक्का गुड़गुड़ा रहे आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज

आगरा (रोमा): थाना ताजगंज क्षेत्र में पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में चल रहे हुक्का बार पर शुक्रवार रात को आगरा पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से आठ युवक- युवतियों को पकड़ लिया, लेकिन हुक्का बार संचालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

आगरा पुलिस को ताजगंज स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी के बाहर पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में चोरी छिपे हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली थी। इस पर शुक्रवार रात करीब दस बजे पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस को यहां पर कोई बोर्ड लगा नही मिला। इस पर पुलिस टीम ने अंदर जाकर देखा तो वहां हुक्का बार खुला मिला। यहां पर अलग-अलग फ्लैवर डालकर हुक्का लोगों को परोसा जा रहा था। पुलिस के छापे से हुक्का बार में हड़कंप मच गया। संचालक बरौली अहीर, डौकी निवासी राघव राठौर वहां से भाग निकला। क्षेत्राधिकारी सदर महेश कुमार ने बताया कि मौके से आठ आरोपियों को पकड़ लिया है, जो वहां हुक्का पीने आए थे। इन सभी आरोपियों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से एक हुक्का मिला है और हुक्के की सामग्री बरामद हुई है।

बता दें कि बीते दिनों भी आगरा पुलिस ने फतेहाबाद मार्ग स्थित एक रेस्तरां की छत पर हुक्का बार पकड़ा गया था। पुलिस ने मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बावजूद भी शहर में चोरी छिपे हुक्का बार संचालित हो रहे हैं।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए https://agraupdate.com/ 

आगरा अपडेट के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें… https://www.facebook.com/AgraUpdate2020

आगरा अपडेट के इंस्टाग्राम पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें…https://www.instagram.com/agraupdate/

आगरा अपडेट को ट्वीटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें…https://twitter.com/AgraUpdate

About The Author

Share the story