आगरा उत्तर प्रदेश

Agra Lockdown Update: आगरा प्रशासन ने जारी की कंटेनमेंट जोन की लिस्ट, देर रात तक जारी होगी गाइड लाइन

आगरा (बृज भूषण): लॉकडाउन 4 आज खत्म हो रहा है। लॉकडाउन-5 और अनलॉक-1 के लिए आज उत्तर प्रदेश सरकार ने दिशा- निर्देश भी जारी कर दिए है। यूपी में लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा। यूपी में कल से दुकानें, कार्यालय खुलने लग जाएंगे। इसी बीच आगरा जिला प्रशासन ने नए कंटेंनमेंट जोन की सूची जारी कर दी है। सूची में शहर और देहात के 41 हॉट स्‍पॉट क्षेत्रों को शामिल किया गया है। जिसमें शहर के 30 क्षेत्र हैं और देहात के 11 क्षेत्र है। पुलिस इन सभी क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखे हुए है। लॉकडाउन 5 के दौरान घर से बाहर निकलने पर मास्‍क लगाना आनिवार्य होगा। सभी को शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। इससे पूर्व सर्किट हाउस में डीएम पीएन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आगरा के विधायक, सांसद और मेयर शामिल थे। बाजारों के खुलने को लेकर व्यापारियों, हॉस्पिटल के लिए चिकित्सकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की गई। व्यापारियों ने 3 जून से आगरा में बाजार खोलने का प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष रखा है। संभावना जताई जा रही है कि देर रात तक जिला प्रशासन इस संदर्भ में गाइड लाइन जारी करेगा। 

About The Author

Share the story