आगरा

आगरा जिलाधिकारी हुए कोरोना संक्रमित, अब सीडीओ जे. रीभा को जिले का चार्ज

आगरा (रोमा): जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह भी कोरोना की गिरफ्त में आ गए है। शुक्रवार को हुई कोविड-19 की जांच में वो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। अब मुख्य विकास अधिकारी जे. रीभा प्रभारी जिलाधिकारी के रुप में प्रभार सभालेंगी।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को हल्के लक्षण महसूस हुई थे। इसके बाद उन्होंने जांच करायी तो वो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे फिलहाल होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एसएसपी बबलू कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब वह ठीक हो गए हैं और फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं।

About The Author

Share the story