आगरा

ताजनगरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 के पार, कुल 3041 केस

आगरा (बृज भूषण): ताजनगरी में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज 71 नए मामले सामने आने से अब यह आगरा में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 3000 के पार पहुंच गई है। आगरा में बहुत कुल 3041 हो गई है। इसमें सबसे ज्‍यादा परेशान करने वाली बात ये है कि अब आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 490 हैं, इतने तादाद में एक्टिव केस पहले कभी नहीं रहे।

इससे पहले मंगलवार को 69 नए केस आए थे। यानि दो दिन में 100 से ज्‍यादा केस आ रहे हैं। आगरा में मृतक संख्‍या 107 है। आगरा में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2444 हैं। अब तक तक 1,22,638 लोगों की जांच हो चुकी है। ठीक होने वाले लोगों की दर 81.37 फीसद हो गई है।

About The Author

Share the story