आगरा

आगरा में 1600 के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, शतक की दहलीज पर मृतकों की संख्या

आगरा: ताजनगरी में एक बार फिर कोरोना वायरस ने ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आगरा में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1600 के पार पहुंच गया है। आगरा में बीते 24 घंटे में 23 नए मामलों के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 1604 हो गई हैं। जुलाई में संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इससे पहले गुरुवार शाम को 24 मामले आए थे। वहीं एक और 52 वर्षीय सुभाष बाजार क्षेत्र निवासी महिला की मौत होने से मृतक संख्‍या 97 हो गई है।

वहीं ठीक होने वालों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को 10 लोग और ठीक होकर अपने घर लौटेे हैं, अब स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या 1301 हो चुकी है। अब 206 एक्टिव केस शहर में हैं। स्‍वस्‍थ होने वालों की दर 81.01 फीसद पर आ गई है। आगरा में अब तक 38869 लोगों की जांच हो चुकी है।

About The Author

Share the story