आगरा उत्तर प्रदेश देश दुनिया सिनेमा/ टीवी

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने Agra Update को बताई अपने दिल की बात

आगरा (रोमा): बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आगरा पहुंची। जैसे ही अमीषा पटेल के ताजनगरी आने जानकारी जैसे ही उनके फैंस को मिली, वो अमीषा पटेल की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।

अभिनेता रितिक रोशन की फिल्म कहो न प्यार है… और गदर- एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों से फिल्मी दुनिया में मशहूर हुई अमीषा पटेल ने आगरा अपडेट से खास बातचीत में कहा कि आगरा मेरे दिल मे बसा है। वजह भी है जब भी मैं किसी देश में होती हूं और इंडिया की चर्चा होती है तो लोग ताजमहल के साथ- साथ ब्रज की संस्कृति के बात करते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आगरा में एक बड़ी फिल्म की शूटिंग होगी। ब्रज में अच्छो लोकेशन हैं।

अमीषा ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नए कलाकारों के लिए एक बहुत बड़ा माध्यम बन गया है। जहां अभिनेता- अभिनेत्री ही नही निर्देशक, निर्माता, संगीतकार, लेखक, डीओपी ऐसे सभी लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।

About The Author

Share the story