आगरा

ट्रोला ने कैंटर में मारी टक्कर, कैंटर चालक की मौत

आगरा: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे अब हादसों का एक्सप्रेस-वे बनता जा रहा है। रोज़ाना हो रहे सड़क हादसों से कई लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार देररात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रोला ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। चालक लखनऊ से कैंटर में आम लादकर आगरा की ओर आ रहा था। तभी रास्‍ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर एक कैंटर लखनऊ से आम लादकर आगरा जा रहा था। एक्सप्रेस- वे के 16.400 किलोमीटर माइल स्टोन पर चालक कैंटर को एक्सप्रेस- वे के किनारे रोककर लघुशंका करने उतरा था। इसी बीच लखनऊ से लोहा लादकर आगरा की ओर आ रहा ट्रोला टक्कर मारते हुए कैंटर मे पीछे के हिस्से मेंं जा घु्सा। जिससे कैंटर चालक मोनू सिंंह की मौत हो गई। ट्रोला चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और शव का पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author

Share the story