आगरा

कार गैरेज में लगी भीषण आग, कई कार जलकर हुई खाक

आगरा। जनपद के किरावली में आगरा- जयपुर हाईवे स्थित कार गैरेज में आज भीषण आग लग गई, जिसमें कई कार जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 

आगरा- जयपुर हाईवे पर किरावली में कार गैरेज है। शुक्रवार सुबह कार गैरेज में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की लपटें तेज होने के कारण लोग आग बुझाने के प्रयास नहीं कर सके। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी आ गई।

देखते ही देखते आग की लपटें तेज गई। दमकल कर्मी पहुंचे तब तक कई कार जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण का अभी पता नहीं चल सका है। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। 

About The Author

Share the story