फिरोजाबाद

12वीं की परीक्षा में शिकोहाबाद की कल्पना ने किया जिला टॉप, जिलाधिकारी बन करना चाहती है जनता की सेवा

फिरोजाबाद: यूपी बोर्ड 2020 की 10वीं -12वीं परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। फिरोजाबाद जनपद में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.10 और इंटरमीडिएट में कुल 72.29 फीसद परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

हाईस्कूल में सिरसागंज के राधामोहन फरसैया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सुमित गुप्ता ने 91.67 प्रतिशत अंक पाकर पूरे जिले में टॉप किया। वहीं 12वीं में 86.40 प्रतिशत अंक पाकर पीआरटी इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की छात्रा कल्पना प्रथम स्थान पर रही।

12वीं की परीक्षा में फिरोजाबाद में टॉप करने वाली छात्रा कल्पना यादव स्नातक के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी कर सिविल सर्विस में जाना चाहती है। सपना जिलाधिकारी बनकर जनता की सेवा करना चाहती है। कल्पना ने इंटर गणित से किया है। इसके लिए कल्पना ने रोजाना आठ घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।

कल्पना अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक और माता- पिता को दिया। कल्पना तीन भाई- बहनों में सबसे छोटी है। बड़ी बहन नेहा बीटीसी और भाई अजीत बीएससी दिल्ली यूनिवर्सिटी से कर रहा है। कल्पना के पिता राधामोहन फरसैया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाते हैं। कल्पना ने गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की कोचिंग की है।

About The Author

Share the story